स्टॉकब्रोकर कंपनी ला रही हैं IPO, GMP में आया 75.58% का जबरदस्त उछाल जाने कंपनी का नाम

Rohit Prajapati
Rohit Prajapati
Join Our WhatsApp Group Join Now
Join Our Telegram Group Join Now

Rikhav Securities IPO GMP: रिखव सिक्योरिटीज़ लिमिटेड ने 15 जनवरी 2025 को अपने IPO के जरिए शेयर बाजार में प्रवेश करने का ऐलान किया है। यह IPO 15 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹82 to ₹86  रखा गया हैं आगे हम जानेगे की यह कंपनी आईपीओ क्यों ला रही हैं और कंपनी का वित्तीय स्थिति क्या हैं?

Rikhav Securities कंपनी का परिचय

रिखव सिक्योरिटीज़ लिमिटेड 1995 में स्थापित एक SEBI पंजीकृत स्टॉक ब्रोकर है यह ब्रोकर के अलावा और भी बहुत से सेवाएं प्रदान करती हैं जैसे की म्यूच्यूअल फण्ड, वेल्थ मैनेजमेंट और SME कस्टमर सेवाएं भी देती है। यह कंपनी BSE, NSE, और MCX पर पंजीकृत है तथा यह SME और खुदरा निवेशकों के लिए कस्टमाइज्ड पोर्टफोलियो सेवाएं भी प्रदान करती है।

अगर कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन पर एक नजर डाले तो हम पाएंगे की कंपनी को FY 2022-23 का Revenue ₹111.34 करोड़, कंपनी का शुद्ध लाभ ₹42.65 करोड़ हुआ और कुल संपत्ति ₹320 करोड़ हैं।

Rikhav Securities IPO Overview

विवरणजानकारी
IPO की तारीख15 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025
लिस्टिंग की तारीख22 जनवरी 2025
फेस वैल्यू₹5 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹82 – ₹86 प्रति शेयर
लॉट साइज1,600 शेयर
कुल इश्यू साइज1,03,28,000 शेयर (₹88.82 करोड़)
फ्रेश इश्यू83,28,000 शेयर (₹71.62 करोड़)
ऑफर फॉर सेल20,00,000 शेयर (₹17.20 करोड़)
इश्यू प्रकारबुक बिल्ट इश्यू IPO
लिस्टिंगBSE SME
मार्केट मेकर पोर्शन5,24,800 शेयर
शेयर होल्डिंग प्री इश्यू2,99,64,000 शेयर
शेयर होल्डिंग पोस्ट इश्यू3,82,92,000 शेयर

जैसा की ऊपर टेबल में बताया गया हैं कि कंपनी 15 जनवरी 2025 को अपना आईपीओ ला रही हैं और इसका बोली 17 जनवरी 2025 को समाप्त हो जायेगा। कंपनी कुल ₹88.82 करोड़ का आईपीओ इश्यू करेगा और इसमें जो सबसे न्यूनतम निवेश होने वाला हैं वह हैं ₹1,37,600. वही Rikhav Securities स्टॉक मार्केट में 22 जनवरी 2025 को लिस्टिंग होगी।

Rikhav Securities IPO GMP

वही कंपनी की ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को देखें तो वह 14 जनवरी 2025 तक IPO का GMP ₹65 प्रति शेयर है जो की इसके price band से 75.58% ज्यादा हैं। रिखव सिक्योरिटीज़ यह संकेत देता है कि निवेशकों के बीच IPO को लेकर सकारात्मकता है।

IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग

कंपनी इस IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करेगी

  1. बिजनेस विस्तार: कंपनी अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहती है।
  2. टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन: आधुनिक तकनीकों में निवेश के लिए।
  3. वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति।

यह भी पढ़ें… IPO क्या होता है? पूरी जानकारी हिंदी में | निवेश गाइड 2025

क्या हमें इसमें निवेश करना चाहिए?

  1. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन: कंपनी ने अपने राजस्व और लाभ में स्थिर वृद्धि दर्ज की है।
  2. ग्रे मार्केट में सकारात्मक प्रतिक्रिया: GMP के अनुसार निवेशकों के बीच इस IPO को लेकर उत्साह है।
  3. विविध व्यापार मॉडल: कंपनी का बिजनेस मॉडल शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और वेल्थ मैनेजमेंट पर केंद्रित है।

जोखिम पर एक नजर

  1. बाजार अस्थिरता: शेयर बाजार में अचानक बदलाव निवेशकों को प्रभावित कर सकता है।
  2. प्रतिस्पर्धा: अन्य बड़े ब्रोकरेज हाउसेस से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना।
  3. रेगुलेटरी चैलेंज: वित्तीय उद्योग में नियम और कानून अक्सर बदलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें… इंट्राडे ट्रेडिंग कैसे सीखें? जानें 7 आसान तरीका

निष्कर्ष

Rikhav Securities IPO उन निवेशकों के लिए एक शानदार मौका हो सकता है जो वित्तीय सेवा क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले सभी जोखिमों का मूल्यांकन और कंपनी की वित्तीय स्थिति की गहन जांच जरूरी है।यदि आप इस IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना न भूलें।

Rohit Prajapati

रोहित प्रजापति, The Market Khabar के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। वे एक अनुभवी वित्तीय कंटेंट राइटर और स्टॉक मार्केट रिसर्च एनालिस्ट हैं। Rohit का उद्देश्य सरल और विश्वसनीय जानकारी के माध्यम से निवेशकों को सही दिशा दिखाना है। वे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, और पर्सनल फाइनेंस पर गहन रिसर्च आधारित लेख लिखते हैं ताकि पाठक सूझ-बूझ के साथ वित्तीय निर्णय ले सकें।
रोहित प्रजापति, The Market Khabar के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। वे एक अनुभवी वित्तीय कंटेंट राइटर और स्टॉक मार्केट रिसर्च एनालिस्ट हैं। Rohit का उद्देश्य सरल और विश्वसनीय जानकारी के माध्यम से निवेशकों को सही दिशा दिखाना है। वे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, और पर्सनल फाइनेंस पर गहन रिसर्च आधारित लेख लिखते हैं ताकि पाठक सूझ-बूझ के साथ वित्तीय निर्णय ले सकें।
Read More Bio

Leave a Comment